फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thu, 23 Apr 2026 08:55 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास के बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार, नागदा क्षेत्र से सटी इस पहाड़ी पर अचानक आग भड़क उठी थी। आग की लपटें उठते ही आसपास के क्षेत्रों में हलचल मच गई। वन विभाग की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पहाड़ी पर मौजूद पानी के टैंकर और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा झाड़ियों की सहायता से भी आग को नियंत्रित किया गया।

पढ़ें: सीएम से मिले प्रीतम लोधी: अब कहा- लड़के का जुलूस निकाला तो मैं तैश में आ गया, पार्टी ने अब हमें ट्यूशन दे दी डिप्टी रेंजर राकेश मोदी ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने में दिक्कतों के कारण शुरुआती नियंत्रण वन विभाग की छह सदस्यीय टीम ने ही संभाला। बाद में फायर कर्मियों के सहयोग से आग पूरी तरह बुझा दी गई। गौरतलब है कि शंकरगढ़ पहाड़ी पर पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गर्मी के मौसम में सूखी झाड़ियों और पेड़ों के कारण यहां आग तेजी से फैलती है, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें