फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: एबी रोड स्थित होटल के कमरे में आग, दमकल ने आधे घंटे में काबू पाया; राहत की बात कोई जनहानी नहीं

Sat, 03 Jan 2026 10:45 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास एबी रोड स्थित एक होटल की दूसरी मंजिल पर बने एक रूम में बीते दिन दोपहर में आग लग गई थी, घटना में कोई जनहानी नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम का दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार एबी रोड स्थित सम्राट होटल में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह आग होटल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम से दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जिस समय आग लगी, होटल के कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रहे। कमरे से धुआं निकलते देख उन्होंने तत्काल नगर निगम फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग से कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। कर्मचारी नीचे थे उन्होंने सूचना दी।

ये भी पढ़िए- CM मोहन यादव सख्त: इंदौर निगम आयुक्त हटाए गए, भागीरथपुरा पानी कांड पर दो अफसर- सिसोनिया और श्रीवास्तव भी नपे

मौके पर निगम सत्तापक्ष नेता मनीष सेन पहुंचे उन्होंने बताया कि होटल के कर्मचारी नीचे थे, और दूसरी मंजिल स्थित एक कमरे में आग लगी थी। धुंआ उठने पर कर्मचारी ने देखा तो घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि निगम की दो फायर यहां लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी सुमित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सम्राट होटल की दूसरी मंजिल के कमरे में आग लगी थी, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें