दतिया के पंडोखर में चल रहे वार्षिक मेला में भोजपुरी सिने कलाकारों के डांस के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए और जमकर हुड़दंग मचाने लगे। देखते ही देखते वहां पर हंगाम हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर किसी तरह लोगों काे शांत कराया। इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। नाराज लोगों ने तोड़-फोड़ शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लाइट और कुर्सियों काे निशाना बनाया गया। गौरतलब है कि पंडोखर सरकार धाम में आयोजित यह 30वां वार्षिक मेला उत्सव है। यह मेला 22 अप्रैल तक चलेगा मेला।