दतिया स्थित मां पीतांबरा मंदिर नए रंग रूप में नजर आएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर को और विस्तार दिया जा रहा है। काॅरिडोर के साथ मुख्य द्वार को भव्य बनाया जा रहा है। निकास के लिए भी द्वार होगा। यह सारा कार्य उदयपुर के सैंड स्टोन से होगा। इस काम पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। छह माह में कार्य पूरा हो जाएगा।