फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया पहुंचे भाजपा महामंत्री ,पीतांबरा पीठ पर की पूजा

दीपक महाजन Updated Sun, 16 Nov 2025 07:42 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और जम्मू कश्मीर एवं लेह, लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग रविवार सुबह वंदेभारत ट्रेन से दतिया पहुंचे। स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारियों ने अगवानी कर उनका स्वागत किया। फिर वह पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां माई के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, जिला महामंत्री संघमित्रा अहिरवार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजेश यादव, नगर अध्यक्ष पुनीत टिलवानी, बड़ौनी मंडल अध्यक्ष पवन आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें