फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: देर रात चला प्रशासन का बुलडोजर, रामनगर में चार हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:04 AM IST

दतिया में जिला प्रशासन की रविवार देर रात की कार्रवाई ने पूरे शहर में चर्चा पैदा कर दी। छुट्टी का दिन होने और पूरा दिन बीत जाने के बाद अचानक शुरू हुई इस मुहिम ने लोगों का ध्यान खींचा। रविवार रात जिला प्रशासन की टीम पुलिस और नगर पालिका अमले के साथ बुलडोजर लेकर रामनगर क्षेत्र पहुंची। कार्रवाई सर्वे क्रमांक 617 पर की गई, जहां शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार यह भूमि आईटीआई कॉलेज की थी, जिस पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था।

प्रशासन ने इस दौरान 4 हजार वर्गफीट से अधिक शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के समय अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक अमले के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विरोध के दौरान पथराव की घटना हुई, हालांकि प्रशासन ने इससे साफ इनकार किया है।

ये भी पढ़ें- राजधानी में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का बनाया दबाव

तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शासकीय भूमि पर तेजी से पक्का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की और अवैध निर्माण को हटाया गया। रात में हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रशासन की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि कार्रवाई दिन में न होकर देर रात क्यों की गई। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें