फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: हटा में दो दुर्लभ इंडियन लिजार्ड की भिड़ंत का वीडियो वायरल, खेत में देर तक चला संघर्ष

Tue, 07 Jul 2026 04:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा नगर में दो दुर्लभ इंडियन लिजार्ड (गोह) की आपसी भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उमा पैलेस के पास स्थित एक खेत का है, जहां दोनों वन्य जीव काफी देर तक आमने-सामने भिड़ते रहे। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया।

उमा पैलेस के पास खेत में दिखा दुर्लभ नजारा
जानकारी के अनुसार हटा नगर के उमा पैलेस के समीप वीरेंद्र साहू के खेत में मंगलवार को दो विशालकाय इंडियन लिजार्ड अचानक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे पर हमला करते और अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश करते दिखाई दिए।

राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और वन्यजीवों के इस व्यवहार पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पढ़ें: केतन की हत्या से पहले सिया ने पढ़ा था राजा रघुवंशी केस, मोबाइल की हिस्ट्री से खुला राज

प्रजनन काल में होती हैं ऐसी भिड़ंत
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार इंडियन लिजार्ड, जिसे सामान्य भाषा में गोह कहा जाता है, के बीच इस प्रकार की भिड़ंत प्रजनन काल के दौरान क्षेत्र पर अधिकार स्थापित करने या मादा के लिए प्रतिस्पर्धा के कारण देखी जाती है। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील
वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि इस तरह के दुर्लभ जीवों को देखने पर उन्हें किसी प्रकार से छेड़ना, पकड़ने का प्रयास करना या नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए आवश्यक होने पर जिला वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने इस तरह की गतिविधि की वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

प्राकृतिक आवास संरक्षण की जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि इंडियन लिजार्ड जैसे वन्य जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके प्राकृतिक आवास और सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे दुर्लभ जीव सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें