फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: होली पर शराब पीने से मना करने पर सरपंच और परिजनों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल

Sat, 15 Mar 2025 10:19 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी गांव में होली के दिन शराब पीने से मना करने पर गांव के कुछ युवकों ने सरपंच सहित उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। वहीं, होली की रात जिले भर में 20 से अधिक विवाद हुए, जिनमें घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पलंग भी कम पड़ गए।

ये भी पढ़ें: टमाटर के दाम हुए औंधे मुंह गिरे! किसानों को बड़ा नुकसान

घायल सरपंच जालम सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उनके घर के बाहर शराब पी रहे थे। उन्होंने युवकों को मना किया और घर जाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर शराब पी रहे युवकों ने उन पर तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद की जानकारी लगने पर उनके भतीजे पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी घायलों का दमोह जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर

पुरानी रंजिश भी चल रही
घायल भतीजे गब्बर सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के ही मनोज राठौर, कपिल राठौर और अन्य लोगों के साथ उनकी शराबखोरी को लेकर पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार शाम उनके घर के बाहर ये लोग शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे। मना किया गया तो उन्होंने तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण छह माह लेट, पिछले साल अगस्त में आई थी टीम

होली की रात बढ़े विवाद
होली की रात जिले भर के थाना क्षेत्रों में कई विवाद हुए। इनमें से कई शराबखोरी को लेकर हुए, जिनमें 25 से अधिक घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पलंग कम पड़ गए और कई घायलों को जमीन पर लेटाकर इलाज करना पड़ा।

बदले के लिए वारदात, देखिए वीडियो...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें