फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नरवाई की आग से पड़ोसी का घर जला, चार मवेशियों की जलने से मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Fri, 25 Apr 2025 08:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लाक में आने वाले रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरी कनोरा गांव में शुक्रवार दोपहर नरवाई में लगाई गई आग से एक किसान का घर और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही चार मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सब कुछ जलकर खाक हो गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा है। इस घटना से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि मोहन अहिरवार ने नरवाई में आग लगाई थी, जो कुछ ही देर में किसान देवी लाल यादव के मकान तक पहुंच गई और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयाय शुरू किया और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया देवी लाल का पूरा मकान जलकर खाक हो गया। साथ ही गृहस्थी का सामान और सैकड़ों सिंचाई के पाइप भी जल गए। इसके अलावा चार मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने किया शहर बंद, आतंकियों के लिए की सख्त सजा की मांग

पड़ोसी पर नरवाई में आग लगाने का आरोप
पीड़ित किसान ने बताया कि इस आगजनी में उनका करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने पड़ोसी किसान पर नरवाई में आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नरवाई में आग लगने से आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चौधरी ने बताया कि मौका स्थल का निरीक्षण किया गया है। नरवाई की आग से देवी लाल यादव का घर-गृहस्थी का सामान और पाइप जलकर राख हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।

ये भी पढ़ें-  पंचक्रोशी यात्रा के दौरान हादसा, सड़क पर बैठीं महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस ने कुचला, सिर और पैर में लगी चोट

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी लगी तहसीलदार को तत्काल मौके पर भेज कर जांच के निर्देश दिए। गोवंश की भी जलकर मौत हुई है यह काफी दुखद घटना है। जांच के बाद आग लगने वाले किसान पर एफआईआर की जाएगी। साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की सभी ब्लॉकों में किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह नरवाई में आग न लगाएं इससे काफी अधिक नुकसान होता है। इसके बावजूद भी किसान नहीं मान रहे हैं। अभी तक करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना किसानों पर किया गया है। इस मामले की जांच करने के बाद दोषी पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें