फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शादी में शामिल होने आया वृद्ध तीन दिन बाद खेत में मृत मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Mon, 18 May 2026 11:17 AM IST

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक वृद्ध का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान सागर जिले के बदरिया निवासी 59 वर्षीय मूरत सिंह आदिवासी के रूप में हुई। शादी में शामिल होने आए थे मूरत सिंह जानकारी के अनुसार मूरत सिंह तीन दिन पहले अपने छोटे भाई की बेटी की शादी में शामिल होने सुजनीपुर गांव आए थे। शादी समारोह खत्म होने के बाद परिवार के बाकी लोग वापस लौट गए, लेकिन मूरत सिंह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने खेत में देखा शव रविवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने खेत की मेड़ के पास एक अज्ञात शव पड़ा देखा। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पड़े आधार कार्ड की मदद से पहचान की और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- MP: 'मेरे मरने के बाद कौन करेगा अंतिम संस्कार?', इस चिंता में बुजुर्ग ने जीते-जी करा लिया अपना कर्मकांड शराब के नशे में हादसे की आशंका मृतक के भाई पर्वत आदिवासी ने आशंका जताई कि मूरत सिंह ने अधिक शराब पी ली होगी। संभव है कि नशे की हालत में वह खेत की मेड़ पर गिर पड़े हों और वहीं पड़े रहे। समय पर खाना-पानी नहीं मिलने और तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के पोते राजा बाबू आदिवासी ने बताया कि उनके नाना शादी में शामिल होने आए थे और काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था। पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई जांच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है। पथरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें