फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: भीड़ का फायदा उठाकर देवी मंदिर में चोरी, दो महिलाओं के गले से निकाले मंगलसूत्र, घटना कैमरे में कैद

Mon, 29 Sep 2025 09:28 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह के देवी मंदिरों में नवरात्रि के मौके पर भीड़ के बीच महिला चोर गिरोह सक्रिय है। रविवार सुबह दमोह की सिद्ध पीठ मां बड़ी देवी मंदिर और हटा के चंडी जी मंदिर में इन महिला चोर गिरोह की सदस्यों ने दो महिलाओं के गले से सोने मंगलसूत्र चोरी कर लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसके बाद हटा पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दमोह पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हटा में हुई पहली घटना
हटा के सुभाष वार्ड निवासी रिचा असाटी ने हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय को शिकायत करते हुए बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह चंडी जी मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गई थी। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। तभी भीड़ के दौरान कुछ महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। तीन महिलाओं पर संदेह है, जिसमें से दो को हमने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, एक महिला भाग गई है। टीआई उपाध्याय ने बताया कि पुलिस के द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 7500 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो; 8वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म

बड़ी देवी मंदिर में दूसरी घटना
वहीं दमोह के बड़ी देवी मंदिर में भी इसी तरह दो महिलाओं ने एक महिला से धक्कामुक्की कर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया और वहां से भाग गई। दमोह के द्वारकापुरी कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसके गले का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। उसने मंदिर प्रबंधन से शिकायत की इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसमें दो महिलाएं धक्कामुक्की कर गले से मंगलसूत्र चोरी करते हुए दिखाई दे रही। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने महिला से आवेदन लिया है और फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें