फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चिंकारा का शिकार, मांस पकाते दो गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 14 Dec 2025 01:15 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सड़क हादसे में घायल चिंकारा का शिकार कर उसका मांस पकाते समय दो आरोपी पकड़े गए है। शनिवार दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया उनके पास से चिंकारा का सिर, मांस और हत्या में उपयोग किए हथियार को वन विभाग ने बरामद किया है। एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है।

मामला वन परिक्षेत्र झापन की बीट लकलका से जुड़ा हुआ है। एक सड़क हादसे में चिंकारा घायल हो गया था। वन अमले को सूचना मिली और जब तक वह मौके पर पहुंचे।
लकलका गांव के तीन युवक घायल जानवर को उठाकर अपने साथ ले गए। उसकी हत्या कर दी और आधा शरीर जमीन के नीचे गाड़ दिया।जबकि आधा पकाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय डॉग स्क्वायड टीम के साथ वन अमला पहुंच गया और मांस सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया।

ये पकड़े आरोपी
झापन रेंज का स्टॉप जब मौके पर पहुंचा तो चिंकारा गायब था खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का स्वानदल मौके पर पहुंचा और उसने खोजबीन शुरू की। पहले उस जगह पहुंचा जहां चिंकारा का आधा शरीर गाढ़ा गया था। उसी की सुगंध लेकर स्वानदल आरोपीयों के घर पहुंचा। वहां मांस पकाने के लिए रखा था, जिसको वन आमले ने जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह तीन लोग थे उनका एक साथी भाग गया है।

ये भी पढ़ें- कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

15 किलो करीब मांस जब्त
रहली उपवन मण्डलअधिकारी बीपी तिवारी ने बताया सूचना मिली थी कि झापन रेंज जो दमोह जिले में आती है। उसकी लकलका बीट में एक चिंकारा का शिकार हुआ है। झापन रेंजर नीतेश डहरिया, इमलिया पुलिस और डॉगस्क्वाड टीम प्रभारी प्रीतम अहिवाल ने डाॅग की मदद से पहले मांस जब्त किया। उसके बाद वह कुल्हाड़ी जिससे हत्या की गई। 15 किलो करीब मांस जब्त कर तीन लोगों को आरोपी बनाया है। जिनमें घूमन पिता सूरज यादव लकलका, राजेंद्र पिता धधु लोधी लकलका और अरविन्द यादव शामिल हैं। इनमें घूमन यादव और राजेंद्र लोधी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जा रहा है। तीसरा आरोपी अरविन्द यादव फरार है जिसकी खोजबीन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें