फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: अपने ही काफिले से टकराई हटा विधायक की कार, MLA पति सहित छह घायल, हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे अफसर

Sun, 16 Mar 2025 08:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र की विधायक उमा देवी खटीक का वाहन उनके ही काफिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में उनके पति लालचंद खटीक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर दमोह-पन्ना मार्ग पर लुहारी गांव के पास हुआ।

बता दें कि विधायक उमा देवी खटीक अपने काफिले के साथ दमोह में विधायक जयंत मलैया के होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उनके काफिले में दो वाहन थे—एक में विधायक सवार थीं और दूसरे में उनके पति लालचंद खटीक समर्थकों के साथ थे। अचानक आगे चल रहे स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही विधायक की कार उसी वाहन से टकरा गई।

ये भी पढ़ें- भटरिया प्लांटेशन में लगी आग, संसाधनों की कमी होने से तीन घंटे बाद बुझी, आधे से अधिक पेड़-पौधे जले

हादसे में विधायक के पति लालचंद खटीक के कंधे में अंदरूनी चोट आई, जबकि उनके साथ मौजूद दशरथ पटेल को हाथ में चोट लगी। इसके अलावा रमाकांत सराफ (50), हेतराम कुसमरिया (60), विक्रम बर्मन, जितेंद्र प्यासी, रवि सोनी और खिल्लू सेन भी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विधायक और उनके पति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक के समर्थक भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

दूसरा हादसा: सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा गंभीर
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अन्य सड़क हादसे में वृद्ध मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार दोपहर उस समय हुआ जब उनकी बाइक फिसल गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय हल्की बहू बंसल और उनके 40 वर्षीय बेटे पूरा बंसल, निवासी कुंवरपुर पटेरा, बाइक से कहीं जा रहे थे। अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- 40 फीट गहरे कुएं में गिरा प्रधान आरक्षक का बेटा, खोजने में जुटे गोताखोर हुए असफल

इलाज के दौरान मां की मौत
दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हल्की बहू बंसल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे पूरा बंसल का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें