फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सीपीयू में छिपाकर गांजा तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, उड़ीसा से लाया जा रहा गांजा

Thu, 31 Jul 2025 09:09 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले की कुम्हारी थाना पुलिस ने मंगलवार को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी कंप्यूटर के सीपीयू में गांजा छिपाकर बेचने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना के आधार पर दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर उसे गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में उड़ीसा के एक युवक को भी आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?

एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया के अनुसार, छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा, रामबाग मोहल्ला निवासी मुकेश पिता ललिता प्रसाद तिवारी (40) को मंगलवार सुबह कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर महाकाल ढाबा के समीप 18 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कंप्यूटर के सीपीयू में यह गांजा छिपाकर लाया था और इसे बेचने की फिराक में बैठा था। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और जब सीपीयू बॉक्स खुलवाया गया तो उसके अंदर गांजे के पैकेट मिले। 18 किलो गांजे की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा
 
एडिशनल एसपी ने बताया कि इस मामले में उड़ीसा के एक युवक को भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि सबसे अधिक गांजा उड़ीसा से तस्करी होकर कटनी के रास्ते दमोह जिले में प्रवेश करता है। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर स्थित कुम्हारी गांव गांजा तस्करों का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। आरोपी विभिन्न साधनों से यहां पहुंचते हैं और अवैध गांजे की तस्करी करते हैं। जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी इससे पहले कितनी बार गांजा लाया है और किन-किन लोगों को यह बेचा गया है। कुम्हारी में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। क्योंकि, इससे पहले भी 55 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें