फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में किसान की झोपड़ी में लगी आग, हवा से और भड़की लपटों से मिनटों में सबकुछ हुआ खाक

Wed, 26 Mar 2025 04:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा तहसील में आने वाले मड़ियादो थाना क्षेत्र के निवास गांव में बुधवार सुबह दस बजे एक किसान के कच्चे घर में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझ पाती किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनट में पूरी झोपड़ी आग से घिर गई। घटना का कारण अज्ञात है और पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- अंतिम संस्कार में लकड़ी की जगह गौकाष्ठ का होगा उपयोग, मुक्तिधाम सदस्यों ने उज्जैन-देवास में देखा प्रयोग

निवास गांव निवासी किसान बलजु पिता करिया बंसल ने बताया कि उसके कच्चे घर में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में घर के अंदर रखी नई बाइक, कृषि उपकरण, अनाज सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर खाक हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने मोटर पंप की सहायता से पाइप लाइन डालकर आग की काबू करने का प्रयास किया, लेकिन कच्चा मकान होने से हवा में आग और अधिक तेजी से फैल गई। इसमें किसानी उपकरण के साथ गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड से करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।

घटना की सूचना मड़ियादो थाना पुलिस को दी गई। नायब तहसीलदार हटा के निर्देश पर पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान के संबंध में जानकारी ली। गनीमत यह रही कि कच्चे मकान में घर का कोई सदस्य नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, जान बचाने हथियार लेकर भागा घायल, केस दर्ज

ग्रामीणों की लगी भीड़
गांव में जैसे ही मकान में आग लगने की चर्चा हुई, बड़ी संख्या में बच्चे और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। किसी को इतना मौका ही नहीं मिल पाया कि बाइक और अन्य सामग्री को बाहर निकाला जा सके। बाइक में पेट्रोल होने के चलते आग भी तेजी से भड़की। पीड़ित किसान ने प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें