फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पटेरा में चोरों की दहशत, गांव के युवा लाठी लेकर कर रहे रात्रि गश्त, तीन दिन में तीन चोरियां

Mon, 15 Sep 2025 08:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पटेरा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं और आलम यह है कि युवा हांथ में लाठियां लेकर रात्रि गश्त कर रहे हैं। कुछ संदिग्ध लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से पटेरा नगर में चोरियों की कई वारदात सामने आई हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। चोरों ने कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी बड़ी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोर बेखौफ घूम रहे हैं। इसी निराशा के चलते नगर के कुछ युवाओं ने संगठित होकर चोरों को पकड़ने का बीड़ा उठाया है। इन युवाओं का मानना है कि चोर आसपास की पहाड़ियों में छिपकर रहते हैं और रात में नगर में घुसपैठ करते हैं। इसलिए गांव के करीब 150 युवाओं ने चोरों को पकड़ने के लिए रात्रि गश्त शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- चार ने पकड़े हाथ-पैर, दो ने बरसाए डंडे; सरेआम युवक की पिटाई में दिखा सागर पुलिस का बेरहम चेहरा, Video

युवा टॉर्च लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में पूरी रात निगरानी कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन घरों में चोरी हुई है। इसके अलावा 10 से 15 घरों में चोरी का प्रयास किया गया। कुछ चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। रविवार रात भी युवा गांव और आसपास की पहाड़ियों पर चोरों की तलाश करते रहे हैं।

पटेरा थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि पुलिस भी रात में गश्त कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। नगर के युवा रात के अंधेरे में पहाड़ी इलाकों में टॉर्च की रोशनी में चोरों की तलाश कर रहे हैं। युवाओं की इस पहल ने न सिर्फ लोगों के हौसले को बढ़ाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें