फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Fire News: दमोह में सूने मकान में लगी भीषण आग, 20 बोरी गेहूं समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

Mon, 08 Jun 2026 07:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरेटा में रविवार देर रात एक सूने मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी खुमान सिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान उनका मकान खाली था। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। घर से उठती लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।

पढ़ें: पुष्पा लुक में युवक पहुंचा, सुरक्षाकर्मियों संग ली सेल्फी; वीडियो बनवाया ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। आगजनी की इस घटना में घर में रखा करीब 20 बोरी गेहूं, बर्तन, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सोमवार सुबह तक मलबे से धुआं उठता रहा। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलने पर जबेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें