फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शराब कारोबारी और नशा मुक्ति संगठन के सदस्यों के बीच विवाद, गंभीर आरोप लगाकर पुलिस में की शिकायत

Wed, 29 Oct 2025 04:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य और हटा के शराब कारोबारी के बीच विवाद हो गया है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को शराब कारोबारी महेश पुरानी के बेटे आशीष पुरानी ने कुछ लोगों के साथ हटा थाने पहुंचकर भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़े धर्मेंद्र पांडे और आशीष गर्ग के खिलाफ संगठन की आड़ में झूठी शिकायत करने, पैसों की मांग करने, बदनाम करने, छवि बिगड़ने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा यह लोग संगठन की आड़ में झूठी शिकायत करते हैं। आशीष पुरानी और उनके सहयोगियों ने पुलिस से संगठन के इन सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- खौफनाक: रील देखकर रची थी जीजा की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; साली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

शराब कारोबारी के बेटे पर आरोप
जैसे ही इस शिकायत की जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी को हुई, वह भी मंगलवार रात हटा थाने पहुंच गए और उन्होंने शराब कारोबारी के बेटे आशीष पुरानी पर उनके संगठन से जुड़े धर्मेंद्र पांडे को फोन पर गालियां देने और धमकाने के आरोप लगाए। संगठन के सदस्यों का कहना है कि हम केवल अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ है। सरकारी ठेके के तहत दुकान से बेची जाने वाली शराब का हम विरोध नहीं करते, लेकिन जो गांव-गांव शराब बिकती है हम उसका विरोध कर रहे हैं, वह करते रहेंगे।

हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दोनों ओर से शिकायती आवेदन दिए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जो भी सच होगा उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। बता दें कि शराब कारोबारी और भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हालांकि संगठन के सदस्यों द्वारा पूरे जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अवैध शराब का विक्रय रुकवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें