फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह-जबलपुर हाइवे पर बांस की टोकरी बेचने जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, एक घायल

Thu, 30 Jan 2025 02:57 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बांस की टोकनी बेचने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। जानकारी लगते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया।

सड़क हादसा बिशनाखेड़ी के मुठिया तिराहे के पास हुआ। जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विनोद बंसल (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है विनोद बंसल सुबह बांस की टोकनी बेचने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। दमोह की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया।

नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह और एएसआई पवन तिवारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया और लगभग 20 मिनट तक चले जाम को समाप्त करवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें