फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मंदिर परिसर में लगा 15 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए माफिया, एक पहले भी काटा जा चुका है

Fri, 08 Nov 2024 02:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के सिग्रामपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत फलको नाला के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लगा सफेद चंदन का पेड़ वन माफिया काटकर ले गए। यह घटना गुरुवार रात की है। जिस पेड़ को काटा गया वह करीब 15 साल पुराना था। पुलिस और वन विभाग ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, मंदिर परिसर में दो चंदन के पेड़ लगे हुए थे। उनमें से एक पेड़ को अज्ञात चोर काटकर ले गए, जबकि दूसरे पेड़ को काटने का भी प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश वे उसे नहीं काट पाए। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी जगदीश दास महाराज ने जब चंदन का पेड़ गायब देखा तो उन्होंने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।

चंदन का पेड़ चोरी होने की खबर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुजारी जगदीश दास महाराज ने बताया कि कुछ साल पहले मंदिर परिसर में तीन चंदन के पेड़ थे। उनमें से एक पेड़ पहले भी इसी तरह काटकर ले जाया गया था। अब दूसरा पेड़ भी काट लिया गया है, और केवल एक ही चंदन का पेड़ बचा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में इस तरह की घटना करने वालों को पकड़कर पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि लोगों को सबक मिले और भविष्य में ऐसी हरकतें न हों।

रिटायर्ड शिक्षक बहादुर राय ने बताया कि 10 से 12 साल के बाद चंदन की तस्करी की यह दूसरी बड़ी घटना है। पहले भी मंदिर परिसर से चंदन का पेड़ चोरी किया गया था। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक त्रिपुड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, वन विभाग भी आरोपियों की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें