फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: बहन के विवाह के कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य गंभीर

Tue, 21 Apr 2026 10:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

 दमोह जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ बहन की शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बिलाई चौकी इलाके में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक अपनी छोटी बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।

आमने-सामने से टकराईं दो बाइकें, मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा पिपरिया और महुआखेड़ा गांव के बीच हुआ। बिलाई निवासी 24 वर्षीय अंकित पटेल अपनी बहन की शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) बांटकर दमोह की ओर से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हिंडोरिया निवासी अजय ठाकुर (17) की बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अंकित पटेल (पिता धनीराम पटेल) ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल अजय ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पढ़ें: 11 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, घर के नीले ड्रम में छिपाया हुआ था शव; पूरे इलाके में दहशत
जांच में जुटी पुलिस, गांव में छाया शोक
घटना की सूचना मिलते ही बिलाई चौकी प्रभारी मलखान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सन्नाटा और अपनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें