फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खेत से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, एक दिन से थे लापता; शव परिजनों को सौंपा

Sat, 13 Jun 2026 03:48 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के इमलिया माला के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मिले एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय चंदन सिंह निवासी गुलौदा, थाना इंद्राना, जिला जबलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंदन सिंह शुक्रवार को अपने गांव से पौड़ी क्षेत्र स्थित खेत पर जुताई कार्य कराने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

पढ़ें:  सांसद व पूर्व मंत्री की मौजूदगी में भिड़े नेता, फीकी पड़ी उपलब्धियां शनिवार दोपहर इमलिया माला के पास सड़क किनारे खाई में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे रंजीत सिंह ने आशंका जताई है कि उनके पिता की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी होगी, जिससे वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर नोहटा थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें