फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: धरमपुरा की तलैया में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका; सनसनी

Mon, 15 Jun 2026 07:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह शहर के धर्मपुरा नाका स्थित तलैया में सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर शिनाख्त के प्रयास किए।

कुछ समय बाद मृतक की पहचान बड़ापुरा निवासी चंदू उर्फ चंद्रकांत अहिरवार (50) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर एएसआई रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पढ़ें:  प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी

मृतक के भतीजे लकी रोहित ने बताया कि उनके चाचा चलने-फिरने में असमर्थ थे और परिवार के लोग उनका विशेष ध्यान रखते थे। वह पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजनों को जानकारी मिली है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने चंद्रकांत को अपने साथ ले जाया था, उससे पूछताछ की जानी चाहिए।

मामले में एएसआई रघुराज सिंह ने बताया कि तलैया में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जताया हत्या का संदेह, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें