फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सागौनी में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Jan 2026 10:56 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के सागोनी गांव से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुड़ाई थाना पटेरा निवासी 30 वर्षीय विनोद अहिरवाल की अज्ञात हत्यारों ने पत्थर से सिर कुलचकर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों ने सिर में गोली मारने की भी आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार विनोद अहिरवाल मंगलवार को दमोह से सागोनी गांव फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस समूह की वसूली के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। बुधवार सुबह गांव के पास संदिग्ध अवस्था में उनका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही इमलिया चौकी और तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा। प्रारंभिक जांच में शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- यूका का जहरीला कचरा छह माह पहले हुआ था भस्म, अब उसकी 900 टन राख हमेशा के लिए दफन

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद्र सिंह लोधी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के सम्बन्ध में जिला अस्पताल में बने शव ग्रह से सुरक्षित रखवाएं जाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें