फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह जिला जेल में मारपीट का आरोप, कैदी के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 30 Jan 2026 10:08 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिला जेल में 420 धोखाधड़ी के मामले में बंद एक बंदी को लेकर सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) निवासी विकास जैन ने आरोप लगाया है कि उनके भाई दीपक जैन के साथ जेल के अन्य कैदी मारपीट कर रहे हैं और उससे पैसों की मांग की जा रही है। इस संबंध में शुक्रवार शाम 5 बजे उन्होंने सीजेएम न्यायालय में आवेदन देने की बात कही है।

विकास जैन ने बताया कि शुक्रवार को जब वे अपने भाई से मिलने जेल पहुंचे, तो दीपक ने मारपीट और पैसों की मांग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की शिकायत की जा चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वे इटारसी से अधिवक्ता अशोक शर्मा को साथ लेकर न्यायालय पहुंचे हैं, ताकि भाई की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31 वीं मौत, तीन मरीज आईसीयू में

वहीं, जेल प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। जिला जेल के उप अधीक्षक एमएल पटेल ने कहा कि दीपक जैन 17 मार्च 2025 से 420 के मामले में जेल में बंद है। वह पहले भी नर्मदापुरम जेल में ट्रांसफर की मांग कर चुका है, जिसे नियमों के तहत खारिज किया गया, क्योंकि उसके खिलाफ मामला दमोह जिले में दर्ज है।

उप अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नर्मदापुरम में ट्रांसफर कराने के उद्देश्य से इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके अनुसार दीपक जैन के साथ न तो कोई मारपीट हुई है और न ही उससे किसी तरह की पैसों की मांग की गई है। गौरतलब है कि दीपक जैन पर हिंडोरिया थाना क्षेत्र में बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज है, जिसके बाद से वह दमोह जिला जेल में बंद है। अब यह मामला न्यायालय के समक्ष जाने के बाद और तूल पकड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें