फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: स्कूल में 8 फीट का घोड़ा पछाड़ सांप! लैब में दिखा जहरीला मेहमान, मची अफरा-तफरी

Sat, 07 Jun 2025 12:34 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह शहर के किल्लाई नाका स्थित शासकीय एमजे फूले सांदीपनि विद्यालय की केमिस्ट्री लैब में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जब सफाई के दौरान लैब प्रभारी संजय दुबे को 8 फीट लंबा विषैला घोड़ा पछाड़ सांप नजर आया। सांप जोर-जोर से फुफकार रहा था जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों ने दिखाई सूझबूझ
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ ने तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। सांप लैब में रखी सामग्री में छुप गया था। इसके बाद दमोह रेंजर को सूचित किया गया। कुछ ही समय में वन विभाग की टीम सर्प विशेषज्ञ के साथ स्कूल पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ा गया। बाद में उसे हथिनी के जंगल में छोड़ दिया गया।

पूर्व में भी हो चुकी हैं सांप दिखने की घटनाएं
लैब प्रभारी ने बताया कि स्कूल के पीछे खाली क्षेत्र है, जिससे पहले भी कई बार सांप परिसर में घुस चुके हैं। गनीमत रही कि समय रहते सांप को देख लिया गया, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना

अवैध अतिक्रमण से मुक्त हुआ स्कूल परिसर
गौरतलब है कि यह वही मॉडल स्कूल है, जिसे राज्य सरकार ने अब सांदीपनि विद्यालय नाम दिया है। दो साल पहले तक यहां नाथ समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। स्कूल प्रशासन द्वारा हटाने के प्रयासों पर उन्हें सांप छोड़ने की धमकियां दी जाती थीं। प्रशासन की सख्ती के बाद यहां से अतिक्रमण हटाया गया और अब चारों ओर बाउंड्रीवाल व गेट बनवाया गया है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें