फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, छह आरोपी गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Mon, 14 Apr 2025 03:17 PM IST

दमोह जिले की देहात थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। सागर नाका रेलवे ओवरब्रिज के पास छह आरोपियों से दो माउजर, एक 12 बोर कट्टा, कारतूस और चाकू जब्त कर अवैध हथियार बनाने की सामग्री भी बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया गया। रविवार की शाम एएसपी संदीप मिश्रा ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सागर नाका ओवरब्रिज के पास पप्पू पटेल के घर के पास आरोपी अवैध रूप से कट्टा व कारतूस लिए हुए हैं। सूचना मिलते पर तत्काल ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। जहां पर आरोपियों के कब्जे से कट्टा, माउजर, कारतूस व हथियार बनाने की सामग्री जब्त की गई।

आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पकड़े गए आरोपियों में राजा उर्फ बल्लम पिता स्वर्गीय कडोरी अहिरवाल 19 निवासी खजरी मोहल्ला सिविल वार्ड नं 10 दमोह, राम सिंह पिता कालूराम बाल्मीकी 19 निवासी चैनपुरा बजरिया वार्ड नं 6 दमोह, संदीप उर्फ सुदामा पिता स्व रामदास पटेल 36 निवासी मुश्कीबाबा मागंज वार्ड नं 4 दमोह, पवन पिता हरप्रसाद अहिरवाल 24 वर्ष निवासी ग्राम हिरदेपुर थाना दमोह देहात, सोनू उर्फ सोमनाथ पिता शेखर राठौर 19 साल निवासी ग्राम खिरिया मडला एवं शशांक उर्फ मनू पिता रामेश्वर शुक्ला 19 निवासी इंदिरा कालोनी दमोह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: निजी फैक्ट्री में काम पर जा रहे दो दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी सागर नाका रमाशंकर मिश्रा सहित पूरी टीम का सहयोग रहा। बता दें कि दमोह जिले में अवैध हथियार बेचने और खरीदने के साथ इन हथियारों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यदि पिछले एक साल की बात की जाए तो पुलिस ने काफी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े हैं। साथ ही उन फैक्ट्रियों पर भी छापा मारा, जहां इन्हें बनाने का काम होता है। लेकिन आरोपी इसके बाद भी चोरी छिपे अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करते हैं। 

यह भी पढ़ें: मुरैना में पानी को लेकर चली लाठियां, महिला समेत एक दर्जन घायल, चन्दा करने की बात पर हुआ विवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें