फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेंदूखेड़ा में कार के सामने आया तेंदुआ, दहशत में लोग, सतर्कता बरतने के निर्देश

Fri, 26 Sep 2025 08:18 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में दमोह जबलपुर मार्ग पर बुधवार रात कार के सामने तेंदुआ आ गया, जिससे लोग दहशत में आ गए। पहले लोग डरे बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार इस मार्ग पर लोगों का तेंदुए से सामना हुआ है। इसलिए अब रात के समय खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। तेंदुए का नाम सुनते ही लोगों की सांस अटक जाती है, लेकिन पिछले तीन दिन से लगातार दमोह जबलपुर मार्ग पर लोगों का सामना तेंदुए से हो रहा है। पहले लोगों ने उसे बाघ समझा, बाद में पता चला कि वह तेंदुआ था।

बता दें तेंदूखेड़ा का क्षेत्र अब जंगली जानवरों का रहवास बनता दिखाई दे रहा है। यहां प्रतिदिन लोगों को जंगली जानवर मुख्य मार्ग पर दिखने लगे हैं, क्योंकि यहां के जंगल में आधा दर्जन से ज्यादा तेंदुआ हैं यह पुष्टि खुद अधिकारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है जिन जानवरों को देखने लोग अभ्यारण, टाइगर रिजर्व जाते हैं वह उनको मुख्य मार्ग पर देखने मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- मैपकॉस्ट में करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पर्दा डालने की कोशिश, आरोपी DG से ही मांगी रिपोर्ट

कार के सामने आया तेंदुआ
बुधवार की रात फिर तेंदुआ सड़क पर चलता दिखाई दिया कार के सामने आने पर लोग दहशत में आ गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाकर उसका वीडियो बना लिया। हरिओम यादव ने बताया दमोह जबलपुर मुख्य मार्ग पर उनकी कार के सामने तेंदुआ आ गया। पहले उसे बाघ समझा, लेकिन नजदीक जाकर देखा तो वह तेंदुआ था। कुछ देर सड़क पर चलने के बाद वह झाड़ियों में चला गया। यह मार्ग सैलवाड़ा, दोनी से भैसा जाता है। तेंदूखेड़ा के आगे दमोह, जबलपुर मार्ग पर घटिया से लेकर सीमा से शिलपुरा, दोनी के बीच कई तेंदुआ अपना रहवास बनाये हैं।

लोगों की सतर्क रहने के निर्देश
सोमवार को चार तेंदुए राहगीरों को दमोह जबलपुर मुख्य मार्ग पर दिखाई दिए। मंगलवार की रात फिर एक तेंदुआ बाइक चालकों को दिखा। जिसने वाहन चालक पर हमला करने का प्रयास किया। अब बुधवार की रात फिर एक तेंदुआ मुख्य मार्ग पर चलता दिखाई दिया। कार की लाइट देख तेंदुआ मुख्य मार्ग पर सड़क के बाजू में लगे पेड़ों में चढ़ गया और उसके बाद छुप गया। तेंदूखेड़ा रेंजर श्रेयांश जैन का कहना है बुधवार रात जहां तेंदुआ दिखा है वह वफर जोन का एरिया है, जो उनका रहवास है। जंगल होने के चलते तेंदुए दिखाई देते हैं। लोगों की सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें