फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maulana Mahmood Madani के बयान पर विवाद बढ़ा, बजरंग दल का भोपाल में प्रदर्शन

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा कथन को लेकर प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मदनी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पुतले पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और नारेबाजी करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। 

प्रदर्शनकारी मौलाना मदनी मुर्दाबाद लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे और पुतले पर जूते फेंकते हुए अपना रोष व्यक्त किया। कई कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों पर मार्कर से क्रॉस बनाकर मदनी के बयान का विरोध जताया। कुछ पोस्टरों पर भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा जैसे नारे भी लिखे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें