फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: बीच सड़क पर हुई सांप और नेवले की लड़ाई, देखने के लिए इतनी भीड़ कि सिंगोड़ी में थम गया ट्रैफिक

Tue, 29 Oct 2024 08:05 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर सिंगोड़ी के पास सोमवार को उस समय ट्रैफिक जाम हो गया, जब सांप और नेवला यहां भी सड़क पर लड़ने लगे। सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए यहां से जाने वाले लोगों को काफी देर तक सड़क पर खड़ा रहना पड़ा। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। कई बार नेवले ने सांप को पटकनी दी तो एक दो बार सांप ने भी नेवले को अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। आखिर में नेवले की ही जीत हुई। इस लड़ाई का वीडियो सामने आया है, जिसे यहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिंगोड़ी फॉरेस्ट ऑफिस के सामने की घटना
दरअसल है पूरी घटना सिंगोड़ी फॉरेस्ट ऑफिस के सामने की है। सड़क पर सांप और नेवला लड़ रहे थे तभी यहां से गुजरने वाले कुछ वाहन चालक सांप और नेवला की लड़ाई देखने के लिए सड़क पर खड़े रहे। लोगों को देखकर सांप और नेवला कभी लड़ाई छोड़कर भाग जाती तो कभी एक दूसरे को पकड़ ली थी हालांकि बाद में नेवला में सांप को घास के बीच में ले गया और उसका काम तमाम कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें