फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: नशे में धुत आरक्षक की ग्रामीणों ने पीटा, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Sun, 11 Aug 2024 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

 छिंदवाड़ा जिले के रावनवाड़ा के देवरी गांव में शनिवार रात उस समय बवाल मच गया, जब शिवपुरी थाने में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मी उबेलिया को घेरकर ग्रामीणों ने गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि आरक्षक शराब के नशे में धुत होकर गांव आया है और किसी महिला को आपत्तिजनक मैसेज करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की है। आरक्षक वीडियो में कह रहा है कि वह किसी मारपीट की सूचना पर गांव आया था। लेकिन, बाद में आरक्षक ग्रामीणों से गलती की माफी मांगता हुआ भी नजर आया। 



नशे में धुत आशिक मिजाज आरक्षक के कारण गांव में हुए हंगामे की सूचना शिवपुरी थाना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइए देकर शांत कराया और आरक्षक को उनके कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले गई। 

छिंदवाड़ा एसपी मनोज खत्री ने मामले की जांच के लिए एसडीओपी परासिया को निर्देश दिए हैं। एसपी ने निर्देश पर आरक्षक का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। एसपी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरक्षक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें