फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: आदिवासी दिवस पर उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में तोड़फोड़ की, लोगों को पीटा

Sat, 10 Aug 2024 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में शुक्रवार को आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा रैली निकली गई। लेकिन, रैली में शामिल आदिवासी समुदाय के कुछ उपद्रवी तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति, रास्ते पर चलने वाले और खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। उपद्रवियों ने वाहनों गाड़ियों शीशे और दरवाजा तोड़ दिए। वहीं, 3- 4 बाइकों में भी तोड़फोड़ की और 4 दुकानदारों से मारपीट भी की गई। घटना के विरोध में लोगों ने ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान की जा रही है।  

चाकू छुरी से दहशत का माहौल 
रैली के दौरान आदिवासी समुदाय के उपद्रवियों ने चाकू, छुरी और अन्य हथियार लहराते हुए प्रदर्शन किया,  जिससे पांढुर्णा नगर के लोगों में डर का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उपद्रवियों को समझाने गए लोगों के साथ भी उन्होंने मारपीट कर दी, जिससे विवाद के हालात बन गए। 

एसपी से शिकायत 
उपद्रवियों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति, निजी वाहनों में की तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात को लेकर नगरवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी से सार्वजनिक रूप से शिकायत की। लोगों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

एसडीओपी ने किया मामला दर्ज 
पांढुर्णा एसडीओपी बृजेश भार्गव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए कुछ उपद्रवियों की पहचान है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

वाहनों में की गई तोड़फोड़...
     

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें