फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: NDRF की टीम ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला श्रद्धालु का शव, कार के साथ बह गया था

Tue, 06 Aug 2024 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले के नागद्वारी मेले के लिए रविवार सुबह नागपुर से निकले श्रद्धालुओं की कार कट्टा नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में सवार पांच युवकों में से चार समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए, लेकिन एक कार समेत पानी में बह गया। रविवार देर रात तक उसका पता नहीं लग सका था। सोमवार को रेस्क्यू टीम ने दोबारा खोजबीन शुरू की और दोपहर को घटनास्थल से पचास मीटर दूर कार रेत में धंसी मिली। कार के भीतर युवक का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

टीआई राकेश बघेल ने बताया कि रविवार सुबह नागपुर से मिलिंद पराते (30), शैलेष कुशवाह (36), केतन टेकाड़े (39), विक्रम अतव (30) और निखिल सोनकुंवर (32) नागद्वारी मेले के लिए कार से निकले थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे जुन्नारदेव से 25 किलोमीटर दूर बिचबिहरी के पास कट्टा नदी का रपटा पार करते वक्त कार अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में बह गई। कार सवार पांच में से चार युवक समय पर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन शैलेष कुशवाह कार समेत बह गया।

सर्चिंग के दौरान सोमवार दोपहर रेस्क्यू टीम ने रपटा से लगभग 50 फीट दूर कार रेत में धंसी हुई पाई। कार में शैलेष का शव फंसा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया। टीआई बघेल ने बताया कि रेस्क्यू टीम को शैलेष कार के गेट में फंसा मिला, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने कार से बाहर आने के लिए काफी संघर्ष किया होगा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें