फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: जाम सांवली पदयात्रा पर निकले सांसद विवेक बंटी, 61 किलोमीटर की यात्रा दो दिन में करेंगे पूरी

Thu, 12 Sep 2024 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के समस्त नागरिकों की खुशहाली और सुख शांति समृद्धि के लिए सांसद बंटी विवेक साहू आज जामसांवली तक पदयात्रा पर रवाना हुए। सांसद साहू आज शाम 4 बजे पूजा ज्वैलर्स के सामने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा पर निकले हैं। उनके साथ मुख्य रूप से छिंदवाड़ा मेयर विक्रम आहके भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव अजय सक्सेना सहित तमाम बड़े भाजपा नेता भी मौजूद है। सांसद ने कहा कि जिले की सुख समृद्धि की कामना को लेकर वह पदयात्रा पर निकले हैं। सांसद ने आज अपनी मां का आशीर्वाद लेकर यह पदयात्रा अपने घर के सामने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू की।

ग्रामीणों की सुनेंगे समस्या, करेंगे सीधा संवाद
सांसद विवेक बंटी साहू ने बताया कि वह इस पदयात्रा के माध्यम से रास्ते में जो भी गांव आएंगे उस गांव के ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या सुनेंगे तथा उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि मुझसे पहले जो सांसद थे, वह हवा में उड़ रहे थे मैं गांव की समस्याओं को हल करने के लिए पदयात्रा पर जा रहा हूं।

सुख समृद्धि की कामना करते हुए मांगेंगे आशीर्वाद
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि वे जाम सांवली हनुमान मंदिर में भगवान बजरंगबली को गदा अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि पांढुर्ना और छिंदवाड़ा के सभी जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाल रहे हैं।
सांसद विवेक बंटी साहू- फोटो सांसद विवेक बंटी साहु- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें