फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल, भाजपा नेता के बयान से भड़के युवा; चौक पर तीन घंटे तक चक्काजाम

Sun, 02 Nov 2025 10:39 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा  में बीते दिन शनिवार को सौंसर के ग्रामीण अंचल में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद नगर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोपी एक वर्ग विशेष का बताया जा रहा है। घटना से नाराज़ लोगों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा नेता विनोद जुनघरे द्वारा आरोपी पक्ष का समर्थन करते हुए दिए गए बयान ने माहौल को और भड़का दिया। इससे नाराज़ युवाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर नागपुर मार्ग पर तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी अमन पिता असलम खान (24) को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी रुपलाल उईके ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रदर्शनकारी भाजपा नेता से माफी की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने। रात 11:30 बजे तक चक्काजाम जारी रहा। ये भी पढ़ें-कहां तक जाएगी ये मांग: शिवराज की पहल पर विदिशा नगर निगम तो भैरुंदा जिला क्यों नहीं? अब फिर गूंज रही ये आवाज

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने रात 11:35 बजे हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को हटाया। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ और करनी सेना अध्यक्ष की वाहन में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है, लेकिन नगर में तनाव का माहौल अब भी बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें