फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News:यूरिया मांगने वाले किसानों पर हुई एफआईआर,कमलनाथ बोले जनता की आवाज दबा रही सरकार

Thu, 31 Jul 2025 08:26 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में यूरिया के लिए प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसको लेकर किसानों ने विरोध जताया है। इस घटना को लेकर कमलनाथ ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है।  कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश भर में यूरिया का गंभीर संकट बना हुआ है। 

कमलनाथ का बयान उस वक्त आया है जब छिंदवाड़ा में यूरिया संकट को लेकर प्रदर्शन करने वाले 140 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कमलनाथ ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने में लगी है। जो भी आवाज उठाता है, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है। कमलनाथ ने प्रदेश की हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश केवल घोषणाओं और आश्वासनों के सहारे चल रहा है। किसानों, नौजवानों और छोटे व्यापारियों की हालत खराब है।  कोई भी वर्ग ऐसा नहीं जो राहत महसूस कर रहा हो।
ये भी पढ़ें-बुआ को करंट से बचाने दौड़ा भतीजा, दोनों की मौत, दो परिवारों में पसरा मातम

कमलनाथ ने आदिवासी जमीनों के कन्वर्जन के मामलों को भी बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा, यह बहुत बड़ा घोटाला है। इससे पूरे प्रदेश के आदिवासी प्रभावित हो रहे हैं और सरकार आंख मूंदे बैठी है। पूर्व मुख्यमंत्री के इन बयानों से एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई है। आने वाले समय में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। 


विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें