फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, 12 ग्रामीणों पर मामला दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 08:14 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना अंतर्गत हिवरखेड़ी चौकी क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते अधिकारियों को पीछे हटकर हिवरखेड़ी चौकी में शरण लेनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण की शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनज़र कार्रवाई रोक दी।

12 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने इस मामले में ग्राम मानेगांव निवासी 12 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 221, 132, 324(4), 296 एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में शंभु दयाल वर्मा, मट्टो बाई, अजब सिंह, अनीता, जीत सिंह, भगत सिंह, ब्रजबती, अंजू, कलम सिंह, सविता, रूप सिंह और रामरानी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, ढाई साल की बच्ची घायल

वीडियो फुटेज के आधार पर जांच
थाना प्रभारी मोहन सिंह मसकोले ने बताया कि पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें