फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, परिवार ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन

Mon, 29 Dec 2025 11:10 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

नौगांव थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में दबंगों ने एक युवक को जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बनाया और जूते-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने पीड़ित को जबरन कच्ची शराब भी पिलाई। जब पीड़ित को बचाने उसकी पत्नी पहुंची तो दबंगों ने एक माह के बच्चे को गोद में लिए पत्नी के साथ भी मारपीट की, जिससे बच्चा जमीन पर गिर गया। सोमवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित चंद्रभान कुशवाहा ने बताया कि वह 26 दिसम्बर को अपनी मां को छोड़ने जा रहे थे और वापस अपनी पत्नी व भांजी को लेकर आ रहे थे। रास्ते में एक गली में धनप्रसाद यादव, हरकत यादव, ब्रजेश यादव, भुजवल यादव, प्रद्युम्न यादव और कंदू यादव ने उन्हें जबरन पकड़कर अपने घर ले गए। वहां जबरन शराब पिलाई और इसके बाद सिर, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह पिटाई की गई। चंद्रभान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।

ये भी पढ़ें- सुरक्षा घेरा छोड़ भक्तों के बीच बैठे सीएम, क्षिप्रा शुद्धि और सिंहस्थ के लिए किया बड़ा ऐलान

पीड़िता पत्नी केशर कुशवाहा ने बताया कि पांच लोग आए और बच्चे सहित मुझे पटक दिया। इसके बाद मेरे पति को खींचकर ले गए और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। थाने में सूचना देने पर पुलिस पहुंची तब आरोपी पति को छोड़कर भाग गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गर्रोली चौकी से राजेश यादव आकर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहा था। पुलिस पर अपनी मनमर्जी से रिपोर्ट लिखने का भी आरोप लगा है। आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि 22 जनवरी 2025 को उसके छोटे भाई कामता कुशवाहा के साथ भी इन्हीं लोगों ने मारपीट की थी, लेकिन उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़त परिवार ने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई कर उसे न्याय देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें