फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नाले में गिरे नंदी को बचाने चला दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन, कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से निकला बाहर

Thu, 23 Feb 2023 02:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर शहर के चौक बाजार क्षेत्र में ग्वालमंगरा तालाब के पास के एक नाले में एक नंदी बैल गिर गया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गौसेवकों ने रेस्क्यू कर नंदी बैल को सकुशल नाले से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दो नंदियों की लड़ाई के दौरान एक नंदी नाले में गिर गया थास जिसके बाद ग्वाल मंगरा तालाब के पास रहने वाले प्रकाशचंद्र जैन ने गौ सेवा परिवार के रविराज सिंह को जानकारी दी। रविराज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चलाया और नगरपालिका की जेसीबी के माध्यम से नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी और तरह की हानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि नाले की गहराई अधिक होने के कारण नंदी बाहर नहीं निकल पा रहा था, जिसको स्थानीय लोगों ने भी बाहर निकालने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद गौसेवा की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वहीं, लोगों का आरोप है कि नगरपालिका की लापरवाही के चलते शहर में कई जगहों पर नाले, गड्ढे और बिना मुंडेर के कुएं, लोगों और जानवरों के लिए घातक और जानलेवा साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें