फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: खजुराहो में योग दिवस पर उमड़े लोग, पर गार्डन में फेंका गया कचरा, पुरातत्व विभाग की लापरवाही

Sat, 21 Jun 2025 06:14 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग स्मारक परिसर पहुंचे और सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। लेकिन, इस आयोजन के बाद पुरातत्व विभाग की लापरवाही सामने आई। योग अभ्यास के बाद प्रतिभागियों को नाश्ते और लंच के पैकेट वितरित किए गए। लोगों ने वहीं बैठकर खाना खाया, लेकिन खाली पैकेट, पॉलिथीन, रैपर और अन्य कचरा परिसर के गार्डन में ही फेंक दिया। इससे पूरे विश्व धरोहर स्मारक परिसर में गंदगी फैल गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें

यह वह स्थान है, जहां बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक प्रतिदिन पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह की गंदगी और अव्यवस्था से न केवल पर्यावरण प्रभावित होता है, बल्कि भारत की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भारत सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पर विशेष जोर दे रही है। वहीं, पुरातत्व विभाग की यह लापरवाही इस अभियान को धता बताने जैसी प्रतीत हो रही है।

ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आयोजन स्थल पर कोई भी सफाईकर्मी या जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जो लोगों को समझा सके कि कचरा डस्टबिन में ही डालें या स्वयं परिसर की सफाई कर सके। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि स्मारक परिसर के आसपास कहीं भी डस्टबिन नहीं रखे गए थे। ऐसे में यह एक गंभीर लापरवाही है जिसकी जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग पर जाती है।
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें