फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: घुवारा अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला, अस्पताल में तोड़फोड़ शासकीय दस्तावेज भी फाड़े

Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर जिले के घुवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में सोमवार देर रात करीब 1 बजे जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क हादसे में घायल को लेकर पहुंचे 15 से 20 लोग, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे, अस्पताल परिसर में घुस आए और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक बारात आई हुई थी। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएससी घुवारा लाया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने अस्पताल में रखे शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए तथा कांच और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉ. आनंद यादव एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें- प्रेमी संग मिलकर पति की कनपटी में मारी थी गोली, अब हत्यारी पत्नी-आशिक जीवन भर रहेंगे सलाखों के पीछे

घटना के बाद देर रात ही डॉ. आनंद यादव सहित पूरे अस्पताल स्टाफ ने घुवारा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं अस्पताल कर्मियों का कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी गई न ही कोई कार्रवाई की गई थी। वहीं चौकी प्रभारी किशोर पटेल से बात करनी चाहिए तो उन्होंने कई बार फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं किया और बार-बार डिस्कनेक्ट कर दिया। व्हाट्सएप पर मैसेज कर पूछा गया तो उन्होंने लिख अभी कोई FIR नहीं कराई। प्रदर्शनकारी घुवारा चौकी प्रभारी किशोर पटेल पर कार्यवाही कर हटाने की मांग कर रहे हैं, और जब तक चौकी प्रभारी को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना, विरोध, प्रदर्शन चलता रहेगा। अस्पताल में तोड़फोड़    अस्पताल में तोड़फोड़    अस्पताल में तोड़फोड़   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें