फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur : बुराहनपुर पहुंचा इटली के सैलानियों का दल, शहर के प्राचीन स्मारक देख कहा- Just Wow !

Tue, 26 Nov 2024 09:02 AM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में इस समय विदेशी पर्यटकों का एक दल यहां की ऐतिहासिक धरोहरों को निहारने पहुंचा हुआ है। इटली से आए इन विदेशी सैलानियों ने दिन में शाही किले का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने शाही किले में स्थित बेगम मुमताज के शाही हमामखाने, दीवान-ए-खास और ताप्ती नदी के मनोरम नजारे का आनंद लिया। इन सैलानियों ने यहां की धरोहरों के फोटोग्राफ लेकर उन्हें अपने कैमरों में कैद किया। इसके बाद ये सभी सैलानी शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने मस्जिद की वास्तुकला और संरचना को बारीकी से देखा।

बाजारों में घूमकर जीवन शैली का अनुभव
इन विदेशी सैलानियों ने दिनभर बाजारों में घूमते हुए बुरहानपुर की जीवन शैली, पुराने चौराहों और स्मारकों के बारे में जानकारी जुटाई। इन्हें साथ लेकर आए टूर एक्सपर्ट के अनुसार, विदेशी सैलानियों ने बुरहानपुर की संस्कृति और यहां की धरोहरों को बहुत पसंद किया।

मध्य प्रदेश टूरिज्म की सराहना
विदेशी सैलानियों को मध्य प्रदेश का टूर कराते हुए बुरहानपुर नगरी में लेकर पहुंचे टूर एक्सपर्ट और गाइड ने बताया कि ये दल इटली से आया है। इन पर्यटकों ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश को अपने टूर के लिए चुना। यहां आकर इन्हें बेहद अच्छा लगा, क्योंकि बीते 7 सालों में मध्य प्रदेश टूरिज्म ने काफी प्रगति की है। इसी कारण इनके दोस्तों ने भी इन्हें मध्य प्रदेश के बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने इंडिया में हमारी एजेंसी से संपर्क किया, और एजेंसी ने मुझे इनके साथ टूर एक्सपर्ट के तौर पर भेजा।

बुरहानपुर में पर्यटन की संभावनाएं
टूर एक्सपर्ट ने बताया कि बुरहानपुर में पर्यटकों का यह दल जिस भी स्थान को देखने गया, उसे देखकर बेहद खुश हुआ। यहां कई दुर्लभ धरोहरें हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। पहले यहां इतने पर्यटक नहीं आते थे, और पर्यटन का उतना विकास भी नहीं हुआ था। अब वे उम्मीद करते हैं कि बुरहानपुर में पर्यटन अपने अधिकतम स्तर को छुएगा और यहां के पर्यटन को और अधिक विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें