फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: प्रतिबंध के बावजूद हुआ पाड़ों का दंगल, भीड़ में घुसे पाड़ों ने लोगों को रौंदा, जानें मामला

Thu, 12 Dec 2024 06:18 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुराहनपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम संग्रामपुर में मंगलवार को पाड़ो की टक्कर में 50 से ज्यादा पाड़ों के बीच जोर आजमाइश देखी गई। इस दौरान देखते ही देखते दंगल में शामिल होने आए पाड़े बेकाबू हो गए। पाड़ों की टक्कर देखने के लिए भीड़ मैदान में घुस गई और इसी तरह पाड़े भी दौड़ते दौड़ते भीड़ में घुस गए। इससे भगदड़ मच गई और इस दौरान कई लोग गिरकर घायल हो गए। यहां मैदान में खुले घूम रहे पाड़े भीड़ को रौंदने लगे। इस दौरान एक पाड़े ने भीड़ में खड़े एक युवक को सींग से ऐसा उछाला कि वह उछल कर निवस्त्र होकर नीचे गिरा, इससे उसे चोट भी आई है।

जिसके बाद युवक भीड़ के बीच ही निर्वस्त्र घूमता रहा। इतना ही नहीं भीड़ में कुछ युवक भी आपस मे भीड़ गए और एक दूसरे पर जमकर लात घुसे चलाए। जिसके बाद अचानक जमकर हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने जैसे-तैसे मामला संभाल लिया और जवानों ने सख्ती दिखाकर भीड़ को हटाया। बता दें कि प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर मेला आयोजक समिति ने मंगलवार दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पाड़ों की टक्कर कराई थी, जिसके बाद अब पांच पाड़ा मालिकों सहित 20 लोगों के खिलाफ धारा 223, 125, 3/5 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं, साथ ही मामले की जांच के बाद आरोपियों की संख्या बड़ाई जा सकती है।

25 लोगों पर हुआ मामला दर्ज
वहीं इस मामले में जिले के शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कल ग्राम संग्रामपुर में एक मेला था, जिसमें कुछ लोगों ने मना करने के बावजूद हेलों की टक्कर करवाई थी। इसको लेकर हमने ऐसे पांच लोग जिन्होंने वहां हेलो की टक्कर कराई थी और 20 लोग जो वहां हेला लेकर आए थे, उन पर भारतीय न्याय संहिता के साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही जांच में यदि कुछ और नाम आते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें