फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: ढोल उठाने पर खून-खराबा! लालबाग रेलवे स्टेशन पर मजदूरों में चाकूबाजी, एक गंभीर घायल

Fri, 06 Feb 2026 10:47 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर जिले के लालबाग सस्टेशन क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। ढोल उठाने की बात को लेकर दो मजदूरों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक मजदूर ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इटारसी में आयोजित शादी समारोह में ढोल-ताशे बजाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ढोल उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- बेटी से दरिंदगी: शिवपुरी शर्मसार; शराब के नशे में हैवान बना पिता, अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बाहर से आए हुए मजदूर हैं और पेशे से ढोल-ताशा बजाने का काम करते हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। बुरहानपुर में मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें