फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: सड़क निर्माण में उपसरपंच से रिश्वत मांग रहा वन चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 हजार लेते धराया

Mon, 16 Jun 2025 07:21 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हो रहे शासकीय निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की बाधा डाल रहे एक डिप्टी रेंजर के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मांडवा वन चौकी प्रभारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले की शिकायत ग्राम मांडवा के ही उपसरपंच द्वारा की गई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गांव के नाले पर बन रही पुलिया से जुड़ी सड़क के निर्माण के लिए डिप्टी रेंजर ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। हालांकि पुलिया के साथ ही अब तक 60 मीटर सड़क का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन शेष 10 मीटर सड़क के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। जिस पर लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन में गठित ट्रैप दल ने सोमवार को आरोपी मोहम्मद खान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- BT मिल में लगी भीषण आग, जिले के सभी दमकल बुझाने में जुटा, पांच किमी दूर से दिख रहा धुआं

इंदौर से आई लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर राहुल गजभिये ने बताया कि ग्राम मांडवा के उपसरपंच संजय जाधव ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी ग्राम पंचायत में बाथो मोहल्ला में हसनपुरा से लेकर मांडवा तक एक नाला है। वहां पर उन्हें एक पुलिया और सड़क का निर्माण करना था, जिसकी अनुमति भी उन्होंने वन मंडल बुरहानपुर से प्राप्त कर ली थी। लेकिन उस निर्माण कार्य के लिए ही वन चौकी प्रभारी डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान द्वारा उनसे 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। इस शिकायत के सही पाए जाने पर वन चौकी मांडवा में मोहम्मद खान को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसके बाद अब उन पर भ्र्ष्टाचार अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें