फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बंद सफल, व्यापारियों का मिला व्यापक समर्थन, क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 08:09 PM IST

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में मंगलवार को शहर की मूलभूत समस्याओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद को आम जनता और व्यापारियों का जोरदार समर्थन मिला। शहर की अधिकतर दुकानें, बाजार और शॉपिंग मॉल स्वेच्छा से बंद रहे। बंद का आयोजन जिले में पीने के गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति, सड़कों की बदहाल स्थिति और अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ किया गया था।
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों, दुकानों और मॉल्स में पहुंचकर व्यापारियों से शांति पूर्वक बंद में शामिल होने की अपील की, जिसे व्यापारियों ने स्वेच्छा से स्वीकार किया। खास बात यह रही कि छोटे दुकानदारों से लेकर नामचीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी कांग्रेस के इस विरोध को समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें- Gwalior: लिव-इन में रह रही बिहार की महिला की मौत, फर्जी नाम-पते पर अस्पताल में भर्ती कर फरार हुआ युवक गिरफ्तार
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, व्यापारियों से मिला सहयोग
स्थानीय मंडी बाजार से कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध की शुरुआत की। उन्होंने खुले दुकानों के संचालकों से आग्रह किया कि वे जनता की आवाज के समर्थन में बंद में सहभागी बनें। शहर के सभी बड़े शॉपिंग मॉल्स और व्यावसायिक केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और व्यापारियों ने बिना किसी विरोध के दुकानें बंद कर दीं। इस सहयोग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी व्यापारियों और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
 
‘जनता की लड़ाई में कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी’
बंद के सफल आयोजन पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बुरहानपुर की जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अपनी समस्याओं के प्रति सजग है और कांग्रेस के नेतृत्व में उसे न्याय की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बुरहानपुर की जनता की आवाज रही है और जब-जब जनता के साथ अन्याय हुआ है, कांग्रेस सड़क पर उतरी है। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘गूंगी-बहरी सरकार’ बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार न तो जनता की बात सुन रही है और न ही उसके मुद्दों पर कोई संवेदनशीलता दिखा रही है।

यह भी पढ़ें- Sehore News: उमा भारती का लव जिहाद पर बड़ा बयान, बोलीं- सिर्फ कानून नहीं, बच्चों को संस्कार देना जरूरी
 
रघुवंशी ने कहा कि जब कांग्रेस गोरे अंग्रेजों से नहीं डरी थी, तो यह गूंगी-बहरी सरकार भी हमें डरा नहीं सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही शहरवासियों की समस्याओं का हल नहीं निकाला गया, तो कांग्रेस अगला कदम और अधिक प्रभावशाली और उग्र रूप में उठाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें