फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर हुए घायल, एक महिला मजदूर की मौके पर मौत

Tue, 29 Oct 2024 08:52 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचल में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 से अधिक मजदूर इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली शाम के समय मजदूरों को वापस लेकर उनके गांव छोड़ने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर यह वाहन पलटी खा गया।

हादसे के बाद मौके पर मजदूरों के दिल दहला देने वाली चीख पुकार मच गई। इसी बीच जिला प्रशासन और एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत मौके पर 108 एंबुलेंस के साथ ही जननी एक्सप्रेस रवाना की गई, जिनकी मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां भी इतनी अधिक संख्या में घायलों के लाये जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। इधर प्राथमिक उपचार के बाद चार मजदूरों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पास के निजी अस्पतालों में रेफर किया गया, तो वहीं बाकी घायलों इलाज जारी है।

चार गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में किया गया रेफर
वहीं उन्होंने बताया कि, इन घायलों में से भी चार लोग गंभीर घायल थे, जिसके चलते उन्हें पास के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में सभी घायलों का तात्कालिक इलाज किया जा रहा है। साथ ही गंभीर घायलों को दूसरे अस्पताल में रेफर करने का काम भी कर रहे हैं। ये सभी मजदूर फोफनार गांव के रहने वाले हैं और ये लोग खामिनी गांव में काम करने गए थे, इसके बाद वापसी में फोफनार रोड पर आने वाले ग्राम रायगांव के बीच में यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें