फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजा भोज परिसर में उत्पात मचाने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Thu, 20 Nov 2025 07:40 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र केंद्रीय जेल रोड स्थित गोंडीपुरा में राजा भोज परिसर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाशों द्वारा बलेनो कार सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार का गुरुवार को उनका जुलूस निकाला और घटनास्थल का मौका मुआयना कराया। एक बदमाश अभी फरार है।

ये भी पढ़ें- सतना पुलिस की ‘मेहमान नवाजी’: हेड कांस्टेबल ने चोरी के आरोपियों को खिलाई खैनी, एसपी ने दिए जांच के आदेश

बदमाशों द्वारा मचाए गए उत्पात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बदमाश बुलेट पर सवार होकर कॉलोनी में घुसे और बलेनो कार को निशाना बनाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही गांधीनगर थाना पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा। बदमाश पुरानी रंजिश के चलते ही मारपीट और उत्पात मचाने गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक बलेनो कार सवार व्यक्ति से उनका विवाद हो गया था। उसी का बदला लेने और कुछ और पुरानी बातों को लेकर उत्पात मचाने पहुंचे थे।

गांधी नगर पुलिस ने 22 वर्षीय समीर अली खान निवासी साजिदा नगर करबला, 24 वर्षीय आरिश खान पिता परवेज, निवासी साजिदा सुल्तान मस्जिद के पीछे करबला, 22 वर्षीय केडी उर्फ फेस पिता मोहम्मद रफी, निवासी निवासी मॉडल ग्राउंड के पास, 25 वर्षीय वाहिद पिता मोहम्मद सौरभ निवासी मॉडल ग्राउंड, कुएं वाली मस्जिद शहीराबाद भोपाल और शाहजहांनाबाद थाने के पीछे रहने वाले नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी गिरफ्तार हैं, छठवां आरोपी शान अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांधी नगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि आधा दर्जन बदमाशों ने उत्पात मचाया था। बदमाशों ने गाड़ियों के कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया और चाकू लहराते हुए फरार हुए थे। स्थानीय लोगों ने बदमाशों के संबंध में शिकायल दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें