फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: रानी कमलापति ब्रिज पर चढ़ा मानसिक विक्षिप्त युवक, समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा गया

Mon, 22 Dec 2025 05:46 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

भोपाल। तलैया इलाके के रानी कमलापति ब्रिज पर सोमवार की सुबह एक युवक चढ़ गया। ब्रिज के अंतिम छोर पर जाने के बाद वह वहां खड़े होकर डांस करने लगा। ब्रिज से गुजर रहे लोगों की नजर जब उस युवक पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पहुंच गई। उसे ब्रिज से नीचे उतरने की समझाइश दी गई।

ये भी पढ़ें- इंदौर से रीवा की फ्लाइट शुरू, 15 घंटे का सफर अब 105 मिनट में पूरा होगा

पहले तो वह ना-नुकर करता रहा, लेकिन बाद में जब बचाव कार्य में लगे कर्मचारी ब्रिज पर चढ़ने लगे तो वह युवक नीचे आने के लिए तैयार हो गया। प्रशसन की टीम ने सुरक्षित तरीके से उसे नीचे उतार लिया। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे ब्रिज के आसपास ही धूमते ही देखा जाता रहा है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें