फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: रोको-रोको चिल्लाया पर नहीं सुनी आवाज, बाइक सवार को आधा किलोमीटर घसीटते ले गई बस, दर्दनाक मौत

Mon, 22 Sep 2025 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

ग्वालियर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। मालनपुर थाना क्षेत्र के बाराहेड़ पेड़ा के पास सुबह के समय धंमसा का पुरा निवासी जैकी कुशवाह मोटरसाइकिल से गोदरेज औद्योगिक इकाई में ड्यूटी पर जा रहा था।

मालनपुर थाना क्षेत्र के बाराहेड़ पेड़ा के पास वह पहुंचा ही था कि तभी माधोगढ़ से ग्वालियर जा रही यात्री बस ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ये बस करीब आधा किलोमीटर तक बाइक समेत युवक को घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद जैकी कुशवाह बस में फंस गया और चीखते हुए लगातार 'बस रोको, बस रोको'…चिल्लाता रहा, लेकिन लापरवाह चालक ने बस नहीं रोकी और बाइक समेत उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए एक ढाबे तक ले गया। बस रुकी तो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बस को मालनपुर थाने के सामने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें-  'कांग्रेस का सत्यानाश'... ये क्या बोल गए भाजपा नगर अध्यक्ष, बाद में मांगी माफी; वीडियो वायरल

हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बाराहेड़ पेड़ा और मांगे दा ढाबे पर हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते ग्वालियर-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने का प्रयास किया।

जैकी कुशवाह अपने तीन भाइयों के साथ गांव से हर रोज गोदरेज औद्योगिक इकाई में ड्यूटी करने जाता था। सोमवार को भी वह शिफ्ट के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। उसकी दो छोटी बेटियां हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें